2 अप्रैल 2026

2 अप्रैल 2026

आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे किसान मजदूर सेवा कल्याण समिति की मासिक बैठक का आयोजन कैंप कार्यालय बन्नो बाल कॉलोनी बरेली में संपन्न करवाया गया बैठक का कुशल संचालन नगर अध्यक्ष योगेश मेहरोत्रा जी के द्वारा किया गया किसान मजदूर सेवा कल्याण समिति मंडल प्रभारी हिरदेश सिंह सभी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा भरते हुए बताया कि संगठन ही एकता का मूल मंत्र है इस कड़ी में जुड़ते रहिए और अपने पास आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के सानिध्य में आकर मुक्ति पाइए आपको जब भी संगठन का वरिष्ठ पदाधिकारी याद करें तो सभी कार्यकर्ता एकजुट के साथ वहां प्रेषित होने का हर संभव प्रयास करें यदि आप नहीं पहुंच पाते हैं तो आप कारण स्पष्ट करिए अन्यथा अपने किसी सहपाठी को वहां अवश्य भेजिए यदि हमारा संख्या बाहुबल होगा तो ही कोई अधिकारी हमारे दबाव में आकर हमारा कार्य पूर्ण करेगा संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी अपने आप में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आशीर्वाद से सुखी और संपन्न है उसे बाहरी तत्व भी नहीं सकते इसलिए जब भी मीटिंग हुआ है कोई ना कोई साथी को अवश्य साथ लाएं जिससे हमारा इस प्लेटफार्म का काफिला बढ़ता रहे और हम आपकी हर संभव मदद करने का प्रयास करते रहें इसी के साथ महानगर अध्यक्ष योगेश मेहरोत्रा जी ने बताया यदि किसी पदाधिकारी को कोई समस्या है तो वह मुझे नोट करवा दे मैं उस समस्या का हर संभव समाधान करवाने का प्रयास करूंगा इसी के साथ मॉडल वरिष्ठ प्रभारी सुनील पांडे जिला मीडिया प्रभारी आसिफ अली जिला मंत्री मनोज कुमार अभिषेक पटेल शेर सिंह यादव आसाराम मौर्य सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे